Posts

Showing posts from March, 2015
Image
    सोचा समय के साथ साथ हम इस सदमें से उबरेंगे और और उनकी याद धुंधलाते जायेगी लेकिन हमें उस ऊपर वाले ने इतना बडा झटका और दर्द दिया है कि इस दर्द से उबरना अब मुश्किल लगता है और उनकी याद कभी नहीं धुंधलायेगी क्योंकि वो हर चीज में नजर आयेंगे वो हर बार हर बात में नजर आयेंगें और उस ऊपर वाले नाइंसाफी हमें हर बार रूलायेगी। आज इतने दिन बाद भी लगता है जैसे हम सपना देख रहे हों, एक बुरा सपना जो जल्द टुटेगा और हमें राहत देगा और उस इन्सान को हमें लौटा देगा जो उस क्रूर काल ने हमसे छीन लिया है । क्योंकि अब तक हमें उस ऊपर वाले के इन्साफ पर भरोसा था हमें पता है वो नाइन्साफी नहीं करता वो हमसे एक ऐसा इन्सान नहीं छीन सकता जो हम सब के लिये बहुत मायने रखता हो, जो इस समाज के लिये मायने रखता हो, जो दुसरों के लिये प्रेरणा हो। यकीन है कि भगवान ऐसे इन्सान को हमसे दूर नहीं कर सकता। क्योंकि एक ऐसे इन्सान का हमसे दूर चला जाना बडा दुःखद है जिसने खुद के सिवा सबके लिए सोचा हमेशा इस समाज केे लिये सोचा। जिनके पास अपने हर आने वाले पल का जवाब होता मतलब उनके पास अपने हर काम के लिए समय निर्धारित होता था की इस वक्...