Posts

Showing posts from October, 2015

मां तेरे आंचल में

Image
     कितना सुकुन था मां तेरे आंचल में  बस लिपटकर हर दुःख भुल जाया करते थे तेरी ही डांट-मार से डर-डपटकर  तुझसे ही लिपट जाया करते थे तेरे साये में रहकर एक खरोंच भी अपनी नहीं रही जैसे हर दर्द हमारा बस तू जी लेती थी तेरे गुस्से को समझने की तरकीब आयी मेरी दुनियां की खातिर तू अपना हर ग़म भूल अाई अंधेरे से वाकिफ कराया तूने, पहचान बताई उजाले की सिमटा कर अपने सपनें तूने, नई दुनियां मुझे दिखाई  सब कुछ बदला हमने खुद में ममता तेरी वही रही कितना खुद में उलझ गये हम पर दर्द का मरहम तुझसे ही तेरे दर्द सभी अनजाने हमसे, ख्वाब बिल्कुल मेरे जैसे ममता सबसे निराली तेरी, शब्द ये मां बस इतना सा ही।।                               उमेश नैलवाल