सोचा समय के साथ साथ हम इस सदमें से उबरेंगे और और उनकी याद धुंधलाते जायेगी लेकिन हमें उस ऊपर वाले ने इतना बडा झटका और दर्द दिया है कि इस दर्द से उबरना अब मुश्किल लगता है और उनकी याद कभी नहीं धुंधलायेगी क्योंकि वो हर चीज में नजर आयेंगे वो हर बार हर बात में नजर आयेंगें और उस ऊपर वाले नाइंसाफी हमें हर बार रूलायेगी।
आज इतने दिन बाद भी लगता है जैसे हम सपना देख रहे हों, एक बुरा सपना जो जल्द टुटेगा और हमें राहत देगा और उस इन्सान को हमें लौटा देगा जो उस क्रूर काल ने हमसे छीन लिया है। क्योंकि अब तक हमें उस ऊपर वाले के इन्साफ पर भरोसा था हमें पता है वो नाइन्साफी नहीं करता वो हमसे एक ऐसा इन्सान नहीं छीन सकता जो हम सब के लिये बहुत मायने रखता हो, जो इस समाज के लिये मायने रखता हो, जो दुसरों के लिये प्रेरणा हो। यकीन है कि भगवान ऐसे इन्सान को हमसे दूर नहीं कर सकता। क्योंकि एक ऐसे इन्सान का हमसे दूर चला जाना बडा दुःखद है जिसने खुद के सिवा सबके लिए सोचा हमेशा इस समाज केे लिये सोचा। जिनके पास अपने हर आने वाले पल का जवाब होता मतलब उनके पास अपने हर काम के लिए समय निर्धारित होता था की इस वक्त ये काम काम होना है और उसके ना हो पाने पर भी अगला काम तैयार होता था तो फिर ये समझना मुश्किल है कि जिस इन्सान को अपना हर अगला पल पता है तो उसका अगला पल इतना दर्दनाक क्यों हुआ जबकि उन्होनें तो वो कतई नहीं सोचा होगा।
ऐसा लगा आज वाकई उस ऊपर वाले का इन्साफ डोल गया और उसने हमारा वो हर सपना चकनाचूर कर दिया जो हम उन्हें केन्द्रित कर देखते थे कि जीजा जी हमें ये आइडिया देंगें, इसका सोल्यूशन देंगें, ऐसा अरेन्ज करेंगें, इस बारे में जानकारी देंगें। अब जब ऊपर वाले से पुछतें हैं की क्या करंेगें तो वो जवाब ही नहीं देता है। क्योंकि हमने सिर्फ एक इन्सान ही नहीं खोया हमने एक प्रेरणा, एक जूनून, एक पथ प्रदर्शक, एक अच्छा प्रबन्धक और ऐसा लगा मानो अपना सब कुछ खो दिया हो।
अब कौन टोकेगा हमें कुछ पुछकर ना आने पर कि अरे लल्ला कैसा स्टुडेंट है ये भी नहीं पता। सोचते थे कैसे इन्हें इतनी जानकारी है उस बारे में जो हमें उस विषय का होकर भी नहीं है।
मुझे याद है एक बार मैने आपसे मजाक में कहा था कि जीजा जी मैं आपको लेकर एक मूवी तैयार करूंगा The ideas Of Jija ji और उसमें आपको लीड रोल दूंगा। पर मुझे क्या पता था कि इस कहानी में इतना बडा चेंज आयेगा कि पुरी कहानी एक झटके में The End हो जायेगी और वो सितारा आसमान में चमकते तारों की जगह ले लेगा और बस कहावत बन जायेगा।
हम आपको कभी नहीं भूल सकते सर आप हमें हर बार और हर बात में याद आओगे, आप हमारे बीच हमेशा जिन्दा रहोगे।
हे भगवान काश ये दर्दनाक सपना टुट जाये।
उमेश नैलवाल

Comments

Popular posts from this blog

प्रतिज्ञा : मुंशी प्रेमचंद

कहानी : कानाफूसी

समीक्षा के बहाने